महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले हिंदू महासभा के पदाधिकारियों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज -

  :: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाली हिंदू महासभा के पदाधिकारियों नरेश बाथम और अन्य कार्यकर्ता के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया पुलिस के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र चौहान की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया हिंदू महासभा के पदाधिकारी नरेश बाथम पर नाथूराम गोडसे के बलिदान दिवस पर आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप है पुलिस ने आरोपी नरेश बाथम और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 153 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया